रानीसागर के अग्निपीड़ितों के बीच बंटी सहायता राशि

Published at :11 Jul 2016 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
रानीसागर के अग्निपीड़ितों के बीच बंटी सहायता राशि

बिहिया़ : रानीसागर गांव में उपद्रवियों द्वारा आग लगाये जाने की घटना में पीड़ित दुकानदारों को तात्कालिक सहायता के रूप में प्रशासन द्वारा रविवार को राशि का वितरण किया गया़ एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि अग्निकांड के पीड़ित 24 लोगों के बीच 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि बांटी गयी है़ एसडीएम ने बताया […]

विज्ञापन

बिहिया़ : रानीसागर गांव में उपद्रवियों द्वारा आग लगाये जाने की घटना में पीड़ित दुकानदारों को तात्कालिक सहायता के रूप में प्रशासन द्वारा रविवार को राशि का वितरण किया गया़ एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि अग्निकांड के पीड़ित 24 लोगों के बीच 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि बांटी गयी है़

एसडीएम ने बताया कि घटना में जिन लोगों की दुकानों के सामान की क्षति हुई है उस क्षति का मूल्यांकन करने के लिए डीसीएलआर कुमार रवींद्र के नेतृत्व में एक कमेटी बनायी गयी है, जो कि अगले एक-दो दिनों में अपनी रिपोर्ट दे देगी़ उक्त रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा क्षतिपूर्ति की राशि लोगों को दी जायेगी़

एसडीएम ने बताया कि रानीसागर गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है़ उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में माहौल बिगाड़नेवालों पर प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन