ईद का चांद मुबारक हो...

Published at :07 Jul 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
ईद का चांद मुबारक हो...

इफ्तार के बाद लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई ईद की अंतिम तैयारी में जुटे रहे लोग सासाराम कार्यालय : आसमान में बादल! चंद का दिखाई देना मुश्किल. अब तो घड़ी ही बतायेगी कि कि चांद निकल गया. रमजान के 30वें दिन रोजेदार 6:49 बजे इफ्तार किये. इसके बाद एक-दूसरे से गले मिल ईद […]

विज्ञापन
इफ्तार के बाद लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई
ईद की अंतिम तैयारी में जुटे रहे लोग
सासाराम कार्यालय : आसमान में बादल! चंद का दिखाई देना मुश्किल. अब तो घड़ी ही बतायेगी कि कि चांद निकल गया. रमजान के 30वें दिन रोजेदार 6:49 बजे इफ्तार किये. इसके बाद एक-दूसरे से गले मिल ईद के चांद की मुबारक बाद दी. गुरुवार को ईद का होना निश्चित हो गया. इस संबंध में शिक्षक इश्तेयाक अख्तर ने कहा कि 30 रोजा रखने का नियम नहीं है. 30वें रोजा के दिन चांद का दिखना निश्चित होता है. आसमान में बादल है भी तो ईद का चांद दिखा हुआ माना जायेगा. पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. बहरहाल इफ्तार की समाप्ति और ईद के चांद का मुबारक बाद देने के बाद लोग बाजारों की ओर निकल पड़े.
कोई दर्जी की दुकान पर भागा, तो कोई चप्पल-जूते की दुकान पर. घर के कर्ता-धर्ता किराने की दुकान पर तो महिलाएं अपने लिए खरीदारी करने निकल पड़ीं. सुबह ईद होगी. खरीदारी के साथ घर को भी सहेजना है. बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. बाजार में भी नाते रिश्तेदार यार दोस्तों को ईद के चांद की मुबारकबाद दे कर लोग पूछते क्या छूटा है? क्या खरीदना है. देर रात तक बाजार में दुकानें खुली रही और खरीदार जमे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन