चुनाव आयोग व मुखिया सहित 10 पर मुकदमा दर्ज

Published at :25 Jun 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग व मुखिया सहित 10 पर मुकदमा दर्ज

सासाराम (कोर्ट) : नाद पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव अधिकरण सह मुंसिफ प्रथम के न्यायालय में शुक्रवार को चुनाव याचिका दर्ज करायी. याचिका में प्रदेश चुनाव आयोग, जिला निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी, शिवसागर के सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाचित कमलेश कुमार सिंह सहित मुखिया पद के पांच अन्य प्रत्याशियों के विरुद्ध […]

विज्ञापन

सासाराम (कोर्ट) : नाद पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव अधिकरण सह मुंसिफ प्रथम के न्यायालय में शुक्रवार को चुनाव याचिका दर्ज करायी. याचिका में प्रदेश चुनाव आयोग, जिला निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी, शिवसागर के सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाचित कमलेश कुमार सिंह सहित मुखिया पद के पांच अन्य प्रत्याशियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है. इमसें कहा है कि मतगणना के समय सभी ने मिल करन भेदभाव करते हुए कमलेश कुमार को विजयी घोषित कराया है.

मतदान के दिन भी चार मतपत्र मुहर लगे हुए बाहर फेंके पाये गये थे. इससे अनियमितता झलकती है. उन्होंने पुनर्मतगणना कराने व पंचायत के चुनाव को रद्द कराने की मांग कोर्ट से की है. कोर्ट द्वारा चुनाव याचिका को एडमिट करते हुए विजयी मुखिया कमलेश कुमार सिंह सहित पांच अन्य मुखिया पद के प्रत्याशियों को नोटिस भेजने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन