फैसला आते ही दिलचस्प हुआ मुख्य पार्षद का चुनाव

Published at :24 Jun 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
फैसला आते ही दिलचस्प हुआ मुख्य पार्षद का चुनाव

मुख्य पार्षद के निर्विरोध चुने जाने की भी लगायी जा रहीं अटकलें 25 जून को होगा फैसला सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद के मुख्य पार्षद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. गुरुवार को हाइ कोर्ट से मुख्य पार्षद नाजिया बेगम की बरखास्तगी पर स्टे ऑर्डर नहीं आने के बाद पार्षदों सहित शहर के राजनीतिज्ञ […]

विज्ञापन
मुख्य पार्षद के निर्विरोध चुने जाने की भी लगायी जा रहीं अटकलें
25 जून को होगा फैसला
सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद के मुख्य पार्षद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. गुरुवार को हाइ कोर्ट से मुख्य पार्षद नाजिया बेगम की बरखास्तगी पर स्टे ऑर्डर नहीं आने के बाद पार्षदों सहित शहर के राजनीतिज्ञ सक्रिय हो उठे. आपसी चर्चाओं का दौर जोर पकड़ चुका है. पक्ष व विपक्ष के कई पार्षदों के पटना में होने के कारण शहर में गोलबंदी जो धीमी पड़ी थी, जो शाम होते ही तेज हो गयी. जानकारों ने कहा कि इस बार के मुख्य पार्षद का चुनाव निर्विरोध होगा. इसके पीछे तर्क है कि घोटाले का खुलासा होने और हाल के दिनों में कोषागार में भुगतान रोकने की कार्रवाई ने अधिकतर पार्षदों को एक मंच पर ला दिया है. घोटाले का छींटा पड़े पार्षदों को दरकिनार करने की कवायद चल रही है.
जानकारों की माने, तो इस चुनाव में पैसा ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है. कुछ जो हमेशा से पक्ष व विपक्ष से दूरी बना कर चले हैं, उनकी बोली लगेगी. लेकिन, पार्षद एक मत की राय बनाने में लगे हैं.
शहर के उत्तरी क्षेत्र की पार्षद जोड़-तोड़ के लिए हाथ-पांव मार अब अपनी किस्मत को बड़े बाबा के आशीर्वाद पर छोड़ दी हैं. पूर्व में मुख्य पार्षद रह चुकी एक पार्षद ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है.
शहर की पूर्वी क्षेत्र की एक पार्षद कुछ कर गुजरने को तैयार हैं, लेकिन अधिकतर का मत घोषित रूप से विपक्ष की उम्मीदवार शहर के मध्य की पार्षद की ओर ही है. ऐसे में निर्विरोध की गुंजाइश बनती है. बहरहाल 25 जून की दोपहर तक देखना है कि मुख्य पार्षद का ताज किसके सर पर सजता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन