मांगों पर अमल नहीं हुआ तो घेरेंगे बिजली कार्यालय

Published at :24 Jun 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों पर अमल नहीं हुआ तो घेरेंगे बिजली कार्यालय

सासाराम (ग्रामीण) : नौजवान भारत सभा जिला कमेटी की बैठक नयका गांव स्थित कार्यालय में गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता सभा के जिलाध्यक्ष दीपू कुमार दीप ने की. बैठक में सर्व सम्मति से सासाराम के विद्युत कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जन विरोधी रवैये के विरोध में विद्युत कार्यालय का घेराव […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : नौजवान भारत सभा जिला कमेटी की बैठक नयका गांव स्थित कार्यालय में गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता सभा के जिलाध्यक्ष दीपू कुमार दीप ने की. बैठक में सर्व सम्मति से सासाराम के विद्युत कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जन विरोधी रवैये के विरोध में विद्युत कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया.

सभा के सचिव संजय कुमार ने बताया कि संगठन ने नौ सूत्री मांगों को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता से वार्ता हुई थी, लेकिन वे मांगों पर अमल नहीं किये, जिसके विरोध में संगठन घेराव करेगा. बैठक में ज्वाला प्रकाश, जीतेंद्र कुमार, राकेश टाइगर, पवन कुमार, बिट्टू कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन