विसेनी में निर्विरोध चुने गये उप मुखिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सुशील कुमार बलिगांव तेतराढ़ व विसेनी पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. बलिगांव पंचायत से उप सरपंच उमा देवी व उप मुखिया अनिल पासवान निर्विरोध चुनी गयी. तेतराढ़ पंचायत से उप मुखिया के लिए आशा देवी व सुषमा देवी ने नामांकन […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला : प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सुशील कुमार बलिगांव तेतराढ़ व विसेनी पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. बलिगांव पंचायत से उप सरपंच उमा देवी व उप मुखिया अनिल पासवान निर्विरोध चुनी गयी. तेतराढ़ पंचायत से उप मुखिया के लिए आशा देवी व सुषमा देवी ने नामांकन किया. सुषमा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी आषा देवी को 10 मत से पराजित कर उप मुखिया की सीट पर कब्जा जमा लिया.
विसेनी पंचायत से उप सरपंच अरविन्द कुमार सिंह उप मुखिया देशपति कुमार मौर्य निर्विरोध चुने गये. शपथ ग्रहण में मुखिया सोनिया कुवर, धर्मेंद्र चौधरी सिकंदर सिंह भी ने शपथ लिया. वहीं उप मुखिया व उप सरपंच को प्रमाण पत्र दिया गया. सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश तिवारी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










