यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें

Published at :13 Jun 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें

अकोढ़ीगोला : डेहरी प्रखंड के भड़कुड़िया गेट स्थित शिवपुरी स्थान पर हो रहे श्री महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन श्रदालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी . रविवार की अहले सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. तेज धूप व गरमी के कारण दोपहर में लोगों का […]

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : डेहरी प्रखंड के भड़कुड़िया गेट स्थित शिवपुरी स्थान पर हो रहे श्री महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन श्रदालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी . रविवार की अहले सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. तेज धूप व गरमी के कारण दोपहर में लोगों का आना थोड़ा कम होता है.

वहीं, शाम में महापुरुषों के प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुनने व देखने के लिए दर्जनों गांवों के लोग पहुंच रहे हैं. आयोजक कमेटी के मिश्री सिंह व उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि श्री महारुद्र यज्ञ व प्राणप्रतिष्ठा का समापन 15 जून को होगा. इस दौरान यज्ञ स्थल पर परिक्रमा, पूजा, अयोध्या से आयी मानस विदुषी जलपरी माता व आचार्य हरी शरण जी की अमृत वचन व रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन