बेटे ने मां को पीट कर मार डाला

Published at :12 Jun 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे ने मां को पीट कर मार डाला

चौकीदार के बयान पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी कुदरा (कैमूर) : कुदरा थाने के खनेठी गांव में शुक्रवार की शाम एक बेटे ने मां की पीट-पीट कर मार डाला. इसके बाद आरोपित गांव छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने चौकीदार के बयान पर आरोपित अक्षयबर ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अक्षयबर […]

विज्ञापन

चौकीदार के बयान पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

कुदरा (कैमूर) : कुदरा थाने के खनेठी गांव में शुक्रवार की शाम एक बेटे ने मां की पीट-पीट कर मार डाला. इसके बाद आरोपित गांव छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने चौकीदार के बयान पर आरोपित अक्षयबर ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अक्षयबर की पत्नी की 10 साल पहले मौत हो चुकी है. उसके पिता भी नहीं हैं़
घर में अक्षयबर, उसकी मां अशरफा कुंवर व अक्षयबर के दो नाबालिग बेटे व एक बेटी रहते थे. अशरफा कुंवर की बहन भी खनेठी गांव में ही रहती है. शुक्रवार को अशरफा अपनी बहन से मिलने जाना चाहती थी व अक्षयबर इसका विरोध कर रहा था. अशरफा की बहन के घर से अक्षयबर के घर से अनबन चलता था. इस पर मां नहीं मानी, तो उसने 85 साल की मां की पीट-पीट कर मार डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन