कर्मचारी काला बिल्ला लगा कर करेंगे काम

Published at :11 Jun 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारी काला बिल्ला लगा कर करेंगे काम

उम्मीदवार अनुसेवकों पर लाठी चार्ज के िवरोध में कर्मचािरयों ने िनकला विरोध मार्च सासाराम कार्यालय : उम्मीदवार अनुसेवकों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार की शाम कर्मचारी संघों ने शहर में विरोध जुलूस निकाला. जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर से निकला जो पुरानी जीटी रोड होते हुए काली मंदिर से गुजर कर पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां […]

विज्ञापन
उम्मीदवार अनुसेवकों पर लाठी चार्ज के िवरोध में कर्मचािरयों ने िनकला विरोध मार्च
सासाराम कार्यालय : उम्मीदवार अनुसेवकों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार की शाम कर्मचारी संघों ने शहर में विरोध जुलूस निकाला. जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर से निकला जो पुरानी जीटी रोड होते हुए काली मंदिर से गुजर कर पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रशासन को बातचीत से मामले का हल निकालना चाहिए था. शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठी चलवाना खेद जनक कार्रवाई है. इसका प्रतिरोध होगा. जुलूस में पूर्व बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व महासंघ गोपगुट व अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की आपात बैठक कलेकट्रेट परिसर में हुई.
बैठक में विरोध जुलूस निकालने, अगले तीन दिनों तक पुलिस कार्रवाई के विरोध में काला बिल्ला लगा काम करने, पारित निंदा का प्रस्ताव जिलाधिकारी को देने, उम्मीदवार अनुसेवकों की जायज मांग को जल्द पूरा करने आदि का निर्णय लिया गया. बैठक में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव ललन सिंह ,महासंघ गोपगुट के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अनुसचिविय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उदय शंकर तिवारी, सईद आलम, रामेश्वर प्रसाद, रविशंकर तिवारी व राधेश्याम राम आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन