ईंट भट्ठा व्यवसायी पर जानलेवा हमला, घायल

Published at :10 Jun 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
ईंट भट्ठा व्यवसायी पर जानलेवा हमला, घायल

सासाराम (नगर) : बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तुर्की गांव स्थित चिमनी भट्ठा परिसर में भट्ठा मालिक पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में घायल व्यवसायी को चिमनी के कर्मचारी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधे गांव निवासी अशोक सिंह बिक्रमगंज के […]

विज्ञापन
सासाराम (नगर) : बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तुर्की गांव स्थित चिमनी भट्ठा परिसर में भट्ठा मालिक पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में घायल व्यवसायी को चिमनी के कर्मचारी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधे गांव निवासी अशोक सिंह बिक्रमगंज के तुर्की गांव में ईंट का व्यवसायी करते हैं. गुरुवार की सुबह व्यवसायी चिमनी पर टहल रहे थे तभी एक दर्जन की संख्या में हमलावार उन पर हमला कर दिया. हमले में अशोक सिंह का एक पैर टूट गया है. घायल व्यवसायी ने बताया कि तुर्की गांव निवासी विनोद सिंह व्यवसाय में पार्टनर थे.
जिस चिमनी में वे पार्टनर थे वह बंद हो चुका है. इस में मेरा पैसा उन पर बकाया है. तगादा करने पर टालते रहे. आज सुबह अपने परिवार के साथ मेरे चिमनी पहुंच गोलीबारी किये. इसके बाद सभी लोग मिल कर लाठी डंडे से मुझे बेरहमी से पीटा गया. साथ ही गले से सोने की चेन व एक लाख 25 हजार रुपये छीन लिये. चिमनी के लेबर जब हमलावरों का विरोध किया तक सभी लोग भाग गये.
बिक्रमगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पैसे को ले कर दोनों पार्टनरों में विवाद था. फायरिंग करने की पुष्टि नहीं हुई है घायल के बयान पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बिनोद सिंह, प्रमोद सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह सभी पिता राम नाथुन सिंह अमित कुमार, गोलू कुमार व सुजीत सिंह गुप्तेश्वर सिंह हैं. पुलिस अनुसंधान में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन