सांख्यिकी स्वयंसेवक सीएम का आज करेंगे पुतला दहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : बिहार राज्य मान्यता प्राप्त स्वयंसेवकों की बुधवार को शेरशाह सूरी मकबरा पार्क में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार ने की. बैठक में गत मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों के पैनल को निरस्त करने पर दुख प्रकट किया गया. स्वयंसेवकों ने […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : बिहार राज्य मान्यता प्राप्त स्वयंसेवकों की बुधवार को शेरशाह सूरी मकबरा पार्क में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार ने की. बैठक में गत मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों के पैनल को निरस्त करने पर दुख प्रकट किया गया.
स्वयंसेवकों ने सर्व सम्मति से कैबिनेट के इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया. अपनी नौकरी को लेकर मुखर स्वयंसेवकों ने गुरुवार नौ जून को प्रदर्शन करने के साथ मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया.
बैठक में देवानंद राम, देवलाल पाल, विनय गुप्ता, राजेश गुप्ता, ओमकार, राजरत्नम, दिवाकर, न्यूटन, अनिल साह, आशुतोष पाठक, राजेश चौहान, बलजीत कुमार, प्रमोद सिंह व संजय सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










