सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन 14 जून से

Published at :08 Jun 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन 14 जून से

सासाराम (ग्रामीण) : ग्रामीण-मजदूर यूनियन राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध 14 जून से 14 जुलाई तक प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा. उक्त जानकारी देते हुए यूनियन के अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बड़ी धूमधाम से विकास का ढिंढोरा पीटा […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : ग्रामीण-मजदूर यूनियन राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध 14 जून से 14 जुलाई तक प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा. उक्त जानकारी देते हुए यूनियन के अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बड़ी धूमधाम से विकास का ढिंढोरा पीटा गया है.
मोदी सरकार ने शिक्षा चिकित्सा मनरेगा व अन्य ने शिक्षा चिकित्सा मनरेगा व अन्य कल्याणकारी योजनाओं में कटौती कर दी. वहीं, राज्य सरकार में अफसरशाही बढ़ी है. उन्होंने बातया कि सासाराम प्रखंड के गिजवाही में मल्लाह जाति की विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने पर भी एफआइआर नहीं दर्ज की गयी. तीन डिसमिल आवास की भूमि भी नहीं दी गयी. इन बातों को ले प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन