पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कल्लू खां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (नगर) : जेल को अपना घर और अपराध को अपना पेशा समझनेवाला कुख्यात अपराधी कल्लू खां एक बार फिर पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा. मंगलवार को दरिगांव थाने की पुलिस फोर लेन सड़क पर पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी पुलिस वाहन को देख कर एक बाइक सवार दो अपराधी भागने लगे. पुलिस […]
विज्ञापन
सासाराम (नगर) : जेल को अपना घर और अपराध को अपना पेशा समझनेवाला कुख्यात अपराधी कल्लू खां एक बार फिर पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा. मंगलवार को दरिगांव थाने की पुलिस फोर लेन सड़क पर पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी पुलिस वाहन को देख कर एक बाइक सवार दो अपराधी भागने लगे. पुलिस ने बाइक का पीछा किया.
बाइक सवार बभनगांवा गांव के रास्ते में उतर गया. थोड़ा आगे बढ़ने पर बाइक को खड़ा कर गांव के अंदर भाग गया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बाइक सवार अपराधी पुलिस वाहन को देख कर भागने लगे़ पकड़ने के लिए पीछा किया गया़ लेकिन, दोनों भागने में सफल रहे़ ग्रामीण सूत्रों की मानें तो बाइक सवार कुख्यात अपराधी कल्लू खां था. उसके साथ बाइक पर दो अन्य युवक भी थे. बताते चलें कि कल्लू खां इस जिले का शातिर अपराधी है. पुलिस के साथ लुका-छिपी का खेल पुराना है. इससे पहले भी कई बार पुलिस को चकमा दे चुका है. वह जेल से कोर्ट हाजरी पर आये कल्लू दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है. हालांकि, एक बार स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उसको पकड़ने में कामयाब हो गयी थी.
कल्लू लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले में विभिन्न थानों में दर्ज है, जिसमें हत्या अपहरण लूट व आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले हैं. शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी कुख्यात पिछले वर्ष अपने ही गांव के इजहार खां को गोली मार घायल कर दिया था. तब से वह फरार चल रहा है. जमानत पर रिहा होना फिर अपराध कर फरार होना इस की फितरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










