जिला पर्षद सदस्यों ने मारी बाजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

करगहर : हाइस्कूल करगहर में रविवार को मतगणना में जिला पर्षद पश्चिमी व दक्षिणी के सीटों का नतीजा प्राप्त हुआ. इसमें पश्चिमी से मंजू देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी रामवती देवी को 11,407 मतों से पराजित कर विजय हासिल की. वहीं दक्षिणी सीट से उषा पटेल ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी शिबू साहीसा को लगभग 10,500 […]
विज्ञापन
करगहर : हाइस्कूल करगहर में रविवार को मतगणना में जिला पर्षद पश्चिमी व दक्षिणी के सीटों का नतीजा प्राप्त हुआ. इसमें पश्चिमी से मंजू देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी रामवती देवी को 11,407 मतों से पराजित कर विजय हासिल की.
वहीं दक्षिणी सीट से उषा पटेल ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी शिबू साहीसा को लगभग 10,500 मतों से पराजित कर विजयी रहीं. खरारी पंचायत से मुखिया पद पर अरविंद कुमार राय, बीडीसी पद पर भाग 22 से रंजू देवी व भाग 23 से तेजप्रताप सिंह ने कृष्णावतार गुप्ता को पराजित किया. सरपंच पद पर श्रीनाथ सिंह ने विजय हासिल की. रामपुर पंचायत से मुखिया पद पर प्रमीला देवी, सरपंच पद पर विमला देवी, बीडीसी पद पर अजय सिंह विजयी रहे.
कल्याणपुर पंचायत से मुखिया पद पर रीता देवी, सरपंच पद पर कस्तूरबा देवी ने विजय हासिल की. बीडीसी पद पर पूनम देवी ने लक्ष्मी कुमारी को पराजित किया. बसडीहा पंचायत से जगनारायण पासवान ने 381 मतों से पराजित कर विजय हासिल की.
सरपंच पद से गुलालचंद पासवान ने विजय हासिल किया. वहीं, बीडीसी पद पर मालती देवी ने मीना देवी को पराजित किया.
ठोड़सन पंचायत से रीना कुमारी ने कविता देवी को 174 मतों से पराजित कर विजयी रही. सरपंच पद से मिना देवी ने सविता देवी को पराजित किया. वहीं, बीडीसी एक से पार्वती कुंवर ने निशा देवी को पराजित किया. बीडीसी दो से सुनैना देवी ने उषा देवी को पराजित कर विजय हासिल की. रीवां पंचायत से मुखिया पद पर सोनी देवी ने ललिता देवी को 369 मतों से पराजित कर विजय हासिल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










