नीतू बनीं अकोढ़ीगोला से जिला पर्षद सदस्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : प्रादेशिक क्षेत्र संख्या 28 से जिला पर्षद सदस्य पद से नीतू सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा सिंह को रोमांचपूर्ण मुकाबले में 3383 मतों से पराजित किया. 11 पंचायतों वाला जिला पर्षद पद के चार दिनों तक चले मतगणना अलग-अलग पंचायतों कई प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. सभी प्रत्याशियों को चुनावी […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला : प्रादेशिक क्षेत्र संख्या 28 से जिला पर्षद सदस्य पद से नीतू सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा सिंह को रोमांचपूर्ण मुकाबले में 3383 मतों से पराजित किया.
11 पंचायतों वाला जिला पर्षद पद के चार दिनों तक चले मतगणना अलग-अलग पंचायतों कई प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. सभी प्रत्याशियों को चुनावी मुकाबला में पछाड़ते हुए नीतू सिंह जिला पर्षद सदस्य बनी.
नीतू सिंह को कुल मत 1129 मत मिला जबकि सीमा सिंह 7914 मत प्राप्त कर चुनाव हार गयी. वहीं, शबाना बानो को 6482 मत, ममता देवी को 5318 मत, चंद्रावती देवी को 3699 मत, शहीदा बेगम को 3096 मत, प्रतिमा देवी को 2854 मत, रिंकू देवी को 2839 मत, कपिला देवी को 2578 मत, परविंदा देवी को 912 मत व जूही देवी को 608 मत पाकर संतोष करना पड़ा. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पंकज पटेल ने नीतू सिंह को जीत की घोषणा करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










