सोन नद में गिरे बिजली के टावर की जल्द होगी मरम्मत

Published at :04 Jun 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
सोन नद में गिरे बिजली के टावर की जल्द होगी मरम्मत

सासाराम (सदर) : सोन नद में गिरे बिजली के टावर की मरम्मत तीन चार दिनों में होगी. मरम्मत होने से जिले को आपूर्ति निर्वाध होने लगी. उक्त बाते भाजपा नेता सह पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहीं. उन्होंने बताया कि सोन नद में गिरे टावर की मरम्मत को लेकर साउथ बिहार पावर कारपोरेशन के सीएमडी […]

विज्ञापन

सासाराम (सदर) : सोन नद में गिरे बिजली के टावर की मरम्मत तीन चार दिनों में होगी. मरम्मत होने से जिले को आपूर्ति निर्वाध होने लगी. उक्त बाते भाजपा नेता सह पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहीं. उन्होंने बताया कि सोन नद में गिरे टावर की मरम्मत को लेकर साउथ बिहार पावर कारपोरेशन के सीएमडी से मुलाकात की गयी. सीएमडी ने तीन-चार दिनों में टावर की मरम्मती कराने का आश्वासन दिया है.

पूर्व विधायक ने कहा कि बिजली टावर के क्षतिग्रस्त होने से रोहतास व कैमूर जिले के आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है. गया की ओर से आने वाली बिजली बंद हो चुकी है. सिर्फ पुसौली से ही विद्युत आपूर्ति हो रही है. उन्होंने कहा कि बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के ओसांव, बसगितिया, चरपूरवा सहित दर्जनों गांवों में टूटे तारों को शीघ्र मरम्मती का आश्वासन भी सीएमडी ने दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन