नोखा मुख्य पार्षद को मिली राहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

विपक्षी शाहनवाज बानो के मुकदमे को कोर्ट ने किया खारिज वर्ष 2012 के चुनाव में लगाया था धांधली का आरोप सासाराम (कोर्ट) : नोखा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद शोभा देवी ने राहत की सांस ली. विपक्षी शाहनवाज बानो द्वारा वर्ष 2012 में चुनाव में धांधली के आरोप का मुकदमा न्यायालय ने खारिज कर दिया […]
विज्ञापन
विपक्षी शाहनवाज बानो के मुकदमे को कोर्ट ने किया खारिज
वर्ष 2012 के चुनाव में लगाया था धांधली का आरोप
सासाराम (कोर्ट) : नोखा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद शोभा देवी ने राहत की सांस ली. विपक्षी शाहनवाज बानो द्वारा वर्ष 2012 में चुनाव में धांधली के आरोप का मुकदमा न्यायालय ने खारिज कर दिया है. मुकदमे में मुख्य पार्षद व निर्वाची पदाधिकारी सहित छह लोगों को आरोपित बनाया गया था. मुंसिफ दो रणजीत कुमार की अदालत ने मंगलवार को चुनाव के बाद संख्या 1/2012 में सुनवाई करते हुए मुकदमों को खारिज कर दिया.
गौरतलब है कि नौ जून, 2012 को मुख्य पार्षद का चुनाव हुआ था. उस चुनाव में शोभा देवी को नौ वोट व शाहनवाज बानो को छह वोट मिले थे. शाहनवाज बानो ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चार अगस्त, 2012 को एक मुकदमा दायर किया था. मुकदमे में मुख्य पार्षद निर्वाची पदाधिकारी सहित छह को आरोपित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










