प्रत्याशियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

राजपुर : मंगलवार को राजपुर थाना परिसर में प्रखंड के पंचायत चुनाव के सभी पद के प्रत्याशियों मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान एसडीओ राजेश कुमार ने बताया की दो जून से मतगणना का कार्य शुरू होगा. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा. इस दौरान पहले दिन […]
विज्ञापन
राजपुर : मंगलवार को राजपुर थाना परिसर में प्रखंड के पंचायत चुनाव के सभी पद के प्रत्याशियों मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान एसडीओ राजेश कुमार ने बताया की दो जून से मतगणना का कार्य शुरू होगा. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा. इस दौरान पहले दिन कम से कम दो पंचायत या उससे जयादा पंचायतों के मतों की गिनती होगी.
प्रशिक्षण के दौरान एसडीओ ने प्रत्याशियों को मतगणना संबंधित कई जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान वरीय निर्वाची पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वरुण राज केतन, एसडीपीओ नीरज सिंह, सीओ जनार्दन प्रसाद, बीसीओ मकसूद आलम, थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह, बघैला थानाध्यक्ष रंजीत पासवान, जीएसआइ मनेजर सिंह, जिला पर्षद सदस्य उम्मीदवार प्रमोद तिवारी, ज्ञानचंद साह, राहुल दूबे, मैनेजर चौधरी, रमेश तिवारी, संतोष चौधरी, शांति देवी सहित दर्जनों प्रत्याशी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










