जिले में मतगणना को लेकर बदले गये आरओ व एआरओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : पंचायत चुनाव की मतगणना में पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए मंगलवार को जिले के आरओ व एआरओ को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बदल दिया है. सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर सिंह बताया कि मतगणना के लिए आरओ व एआरओ में बदलाव किया गया है. अब नोखा के आरओ राजू कुमार बीडीओ […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : पंचायत चुनाव की मतगणना में पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए मंगलवार को जिले के आरओ व एआरओ को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बदल दिया है. सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर सिंह बताया कि मतगणना के लिए आरओ व एआरओ में बदलाव किया गया है.
अब नोखा के आरओ राजू कुमार बीडीओ सासाराम होंगे व चेनारी के आरओ सुनील कुमार बीडीओ शिवसागर हाेंगे. इसी तरह अन्य प्रखंडों शिवसागर में राजेश कुमार बीडीओ चेनारी, कोचस में सैयद सरफराजुदीन अहमद बीडीओ करगहर, करगहर में सुरेंद्र कुमार सिन्हा बीडीओ कोचस, बिक्रमगंज में रंजीत कुमार बीडीओ दिनारा, दावथ में राजीव रंजन बीडीओ सूर्यपुरा, सूर्यपुरा में बीडीओ रितेश कुमार सिंह बीडीओ दावथ, सासाराम में शशांक सुभांकर बीडीओ नोखा, राजपुर में गायत्री देवी बीडीओ संझौली, दिनारा में शशिकांत शर्मा बीडीओ बिक्रमगंज, नासरीगंज में अजय शंकर मिश्र बीडीओ काराकाट, काराकाट में संजय कुमार बीडीओ नासरीगंज, संझौली में वरुण राजकेतन बीडीओ राजपुर, नौहट्टा में रामपुकार यादव बीडीओ डेहरी, तिलोथू में सुशील कुमार बीडीओ अकोढ़ीगोला, डेहरी में अरविंद कुमार बीडीओ तिलोथू, अकोढ़ी गोला में प्रदीप कुमार बीडीओ रोहतास, रोहतास में प्रमोद कुमार बीडीओ नोहट्टा को आरओ बनाया गया है. इसके अलावा सभी स्थानों के एआरओ को बदला गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










