बिना दंडाधिकारी के हो रही परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति होने की संभावना सासाराम (ग्रामीण) : शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर बिना किसी सुरक्षा के ही फोकानिया व मौलवी की परीक्षा हो रही है. मंगलवार को उच्च विद्यालय रामेश्वरगंज में अभिभावकों ने परेशानी खड़ी की तो आनन-फानन पुलिस बल पहुंची. कुछ देर के लिए शांति हुई. […]
विज्ञापन
बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति होने की संभावना
सासाराम (ग्रामीण) : शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर बिना किसी सुरक्षा के ही फोकानिया व मौलवी की परीक्षा हो रही है. मंगलवार को उच्च विद्यालय रामेश्वरगंज में अभिभावकों ने परेशानी खड़ी की तो आनन-फानन पुलिस बल पहुंची. कुछ देर के लिए शांति हुई. पुलिस बल लौटी और फिर हाल वही के वही.
गौरतलब है कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में पुलिस बल, दंडाधिकारी सहित सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था प्रशासन ने की थी. फोकानिया मैट्रिक व मौलवी इंटर केे बराबर की परीक्षा है. लेकिन, इस परीक्षा में प्रशासन का ध्यान नहीं है. किसी भी परीक्षा केंद्र पर पुलिस या दंडाधिकारी की नियुक्ति नहीं है. किसी तरह अपनी व्यवस्था से विद्यालय प्रशासन परीक्षा करा रहा है. ऐसे में पारदर्शिता पूर्ण परीक्षा की बात बेमानी हो जाती है. इस संबंध में संत शिवानंद एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी व पुलिस बलों की नियुक्ति नहीं होने से परेशानी हो रही है.
प्रश्न पत्र लाने व ले जाने व उत्तर पुस्तिकाओं के जमा करने में संशय बना रह रहा है. इधर, दंडाधिकारी व पुलिस बलों की नियुक्ति नहीं होने से परीक्षा केंद्रों के बाहर कदाचार कराने की कोशिश करने वाले अभिभावकों की भीड़ जमी रह रही है. इधर, डीइओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की प्रशासन ने व्यवस्था की है. बुधवार से संभवतः दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति हो जायेगी. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










