... लौटना पड़ेगा खाली हाथ

Published at :28 May 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
... लौटना पड़ेगा खाली हाथ

शहर की अधिकतर एटीएम बंद ही रहते हैं. कितना भी जरूरी काम हो वह नहीं हो पायेगा, यदि आपके पाॅकेट में पहले से रुपये नहीं है, तो यहां के एटीएम के भरोसे रहना भगवान भरोसे रहना कहलायेगा. डेहरी आॅन सोन : शहर के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट बैंकों द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम […]

विज्ञापन
शहर की अधिकतर एटीएम बंद ही रहते हैं. कितना भी जरूरी काम हो वह नहीं हो पायेगा, यदि आपके पाॅकेट में पहले से रुपये नहीं है, तो यहां के एटीएम के भरोसे रहना भगवान भरोसे रहना कहलायेगा.
डेहरी आॅन सोन : शहर के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट बैंकों द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम लगाया गया है. इनमें में अधिकतर संकट पड़ने पर काम नहीं आते हैं. कुछ तो परमानेंट खराब ही रहते हैं. कुछ बंद और कुछ में रुपये नहीं रहते हैं. इसके कारण ग्राहकों को रुपये निकालने के लिए कई एटीएम का चक्कर काटना पड़ता है. कई बार तो खाली हाथ ही लौटना पड़ता है. इधर, बैंक की शाखाओं में ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने की बात होती है, लेकिन होती सिर्फ छलावा है. शहर में कई एटीएम की हालत ऐसी हो गयी है कि मानो वह कोमा में चले गये हों. शुक्रवार को प्रभात खबर की टीम ने विभिन्न बैंकों की एटीएम का जायजा लिया़
इसमें कई में रुपये न थे, तो किसी में तकनीकी खराबी़
वरीय अधिकारी को दे दी गयी सूचना : एसबीआइ की शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार ने बताया कि एटीएम का लिंक नहीं होने के कारण एटीएम से पैसे का निकासी नहीं हो पा रहा है. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी है. वहीं एक्सिस बैंक के उप शाखा प्रबंधक सुमन कुमार ने कहा कि एटीएम में पैसा नहीं रहने के कारण बंद है. पैसा डालने वाले एजेंसी को सूचना दी गयी है. जल्द चालू हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन