रेलवे का लोहा व कोयला चोरी करते दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (नगर) : या-मुगलसराय रेल खंड पर सासाराम स्टेशन से भभुआ रोड तक आरपीएफ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. अभियान में आरपीएफ को कई सफलता मिली है. इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान मुठानी स्टेशन के समीप रेलवे के लोहे का पार्ट्स चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया. स्टूवरगंज बाजार मोहनिया […]
विज्ञापन
सासाराम (नगर) : या-मुगलसराय रेल खंड पर सासाराम स्टेशन से भभुआ रोड तक आरपीएफ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. अभियान में आरपीएफ को कई सफलता मिली है. इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान मुठानी स्टेशन के समीप रेलवे के लोहे का पार्ट्स चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया. स्टूवरगंज बाजार मोहनिया का निवासी मोहम्मद चेरू है.
उसके विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट सासाराम में प्राथमिकी दर्ज कर गया जेल भेज दिया गया. अभियान के अगले पड़ाव में मुठानी स्टेशन के समीप खड़ी एक मालगाड़ी से एक व्यक्ति कोयला उतार रहा था. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. आरपीएफ जवान उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. कोयला चोर मोहनिया का रहने वाला मोहम्मद शमीम है.
यह पहले भी कोयला चोरी के मामले में जेल जा चुका है. आरपीएफ का अगला अभियान बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध चला. इसमें 26 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इन से जुर्माने की राशि वसूल कर छोड़ दिया गया. इस अभियान में आरपीएफ के अधिकारी व जवान शामिल थे. इंस्पेक्टर ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










