विद्युत जेई ने सीएम से लगायी सुरक्षा की गुहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (नगर) : विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सासाराम (ग्रामीण) में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता धर्मवीर कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपने जान माल की सुरक्षा कीगुहार लगायी है. अभियंता ने पत्र में लिखा है कि 14 मार्च, 2015 को बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान के दौरान उदयभान सिंह पिता गोखुली सिंह उचितपुर निवासी को […]
विज्ञापन
सासाराम (नगर) : विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सासाराम (ग्रामीण) में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता धर्मवीर कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपने जान माल की सुरक्षा कीगुहार लगायी है. अभियंता ने पत्र में लिखा है कि 14 मार्च, 2015 को बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान के दौरान उदयभान सिंह पिता गोखुली सिंह उचितपुर निवासी को बिजली चोरी करते पकड़ा गया था.
जिनके विरुद्ध औद्योगिक पांच लोगों के साथ मिल कर मुझे तथा मेरे सहकर्मियों को मारपीट व मेरा मोबाइल सीयूजी सीम-7763814409 पटक पटक कर तोड़ दिया. मारपीट तथा ऊर्जा चोरी का प्राथमिकी मेरे द्वारा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 296/15 दर्ज है.
ताजा घटना क्रम में मैं उदयभान सिंह जब कागजात की मांग की तो वह फिर मारपीट पर उतारू हो गये.10 मई 2016 को जदयू जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी मुझे जिला परिसदन के कमरा नं 8 में बुलाये. जहां मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया. उन्होंने केस को वापस लेने को दबाव बनाया. ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी. मेरी जान माल की सुरक्षा की जाये ताकि, मैं सुकून से नौकरी कर सकूं. इस संबंध में जदयू के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि कनीय अभियंता अपने बचाव के लिए मेरा नाम घसीट रहे हैं. 14 मार्च 2013 को एक महिला ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करायी है. उसी से बचने के लिए मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










