सोन पर पंडुका घाट के पास पुल निर्माण का काम शुरू

लोगों में पुल बनने की जगी उम्मीद नौहट्टा : क्षेत्र के पंडुका घाट पर सोन नदी में पुल बनाने का काम शुरू हो जाने से लोगों में खुशी का माहौल है. पुल निर्माण कंपनी बरसात के मौसम को देखते हुए मिट्टी जांच के लिए दो-दो मशीन लगा कर जल्द नमुना इकट्ठा कर रहे हैं. जो […]
लोगों में पुल बनने की जगी उम्मीद
नौहट्टा : क्षेत्र के पंडुका घाट पर सोन नदी में पुल बनाने का काम शुरू हो जाने से लोगों में खुशी का माहौल है. पुल निर्माण कंपनी बरसात के मौसम को देखते हुए मिट्टी जांच के लिए दो-दो मशीन लगा कर जल्द नमुना इकट्ठा कर रहे हैं. जो हर खंभे के नीचे से मिटृी व पत्थर का नमूना इकट्ठा कर लैब में जांच के लिए भेजेगा. गौरतलब है कि इस डेढ़ किलोमीटर लंबे सोन पुल के लिए 26 खंभे बनाये जायेंगे.
जरुरत के अनुसार खंभे की संख्या बढायी भी जा सकती है. मिट्टी जांच के बाद ही डीपीआर तैयार होगा. इस बोरवेल से निकाली गयी मिट्टी पत्थर को जांच के लिए कोलकाता प्रयोगशाला में भेजा जायेगा. वहां से जांच रिपोर्ट मिलने पर ही डीपीआर तैयार किया जायेगा.
कई प्रदेशों से जुड़ जायेगा नौहट्टा
पंडुका पुल बन जाने से बिहार, झारखंड उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ जाना आसान हो जायेगा. साथ ही आवागमन आसान होने से तेन, हरे, पियार चिरौंजी, मिर्च, बादाम, चावल आदि के व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा दूसरे राज्य में रिश्तेदारी करना भी आसान हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










