मेडिकल के 53 छात्रों को मिले प्रमाणपत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (सदर) : नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, जमुहार द्वारा मंगलवार को संस्थान से स्नातक चिकित्सा शिक्षा पूर्ण कर चुके दूसरे बैच के 53 छात्रों को प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया गया है. संस्थान में आयोजित एक सादे समारोह में अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह की उपस्थिति में प्रमाणपत्र वितरित किया गया. एनएमसीएच जमुहार के प्राचार्य डॉ […]
विज्ञापन
सासाराम (सदर) : नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, जमुहार द्वारा मंगलवार को संस्थान से स्नातक चिकित्सा शिक्षा पूर्ण कर चुके दूसरे बैच के 53 छात्रों को प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया गया है. संस्थान में आयोजित एक सादे समारोह में अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह की उपस्थिति में प्रमाणपत्र वितरित किया गया.
एनएमसीएच जमुहार के प्राचार्य डॉ एमएल वर्मा ने बताया कि सत्र 2010-11 के छात्रों ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर लिया है और अब वह बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निबंधित कर लिये जायेंगे. उन्होंने बताया कि यह दूसरा बैच है, जो चिकित्सा सेवा के लिए राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है. इसके पहले विगत वर्ष में संस्थान के पहले बैच के छात्र चिकित्सक बनकर निकले थे.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा निबंधन संख्या प्राप्त करने के बाद चिकित्सक कहीं भी सेवा देने के लिए स्वतंत्र होंगे. संस्थान परिसर में आयोजित प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में एनएमसीएच के अध्यक्ष ने चिकित्सकों से अपील किया कि जहां भी आप रहें मानवता की सेवा के प्रति तत्पर रहें. जीवन में आगे बढ़ते रहें. उन्होंने कहा कि आपकी सेवा से खुद का व संस्थान का नाम रौशन करें. मौके पर एनएमसीएच के सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










