शहर में खुलीं शराब की दो दुकानें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन : सोमवार से शहर में अंगरेजी शराब की दो दुकानें खुली. दुकान खुलते ही शराब पीनेवालों की लंबी कतार लग गयी. दुकान पर लोगों की लाइन लगवाने के लिए पुलिस जवानों कों काफी मशक्कत करनी पड़ी. जानकारी के अनुसार, शहर में छह सरकारी अंगरेजी शराब दुकानों के लिए भवन का एग्रिमेंट किया […]
विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन : सोमवार से शहर में अंगरेजी शराब की दो दुकानें खुली. दुकान खुलते ही शराब पीनेवालों की लंबी कतार लग गयी. दुकान पर लोगों की लाइन लगवाने के लिए पुलिस जवानों कों काफी मशक्कत करनी पड़ी. जानकारी के अनुसार, शहर में छह सरकारी अंगरेजी शराब दुकानों के लिए भवन का एग्रिमेंट किया गया है. इस में आज से दो दुकानों में शराब बेचने का काम शुरू कर दिया गया.
शहर के स्टेशन रोड व पाली रोड में खुले उक्त दुकानों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सारे रिकार्ड भी रखे जा रहे है. उक्त दुकानों पर लगी लंबी भीड़ को देख शहरवासी यह सोचने को मजबूर है कि आखिर सरकार के शराबियों की संख्या कम करने की नीति के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम की सफलता कैसे मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










