आंधी व बारिश से फसल बरबाद

Published at :02 Apr 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी व बारिश से फसल बरबाद

अनुमंडल अंतर्गत तीनों प्रखंडों में गुरुवार शाम आयी तेज आंधी के साथ बारिश में कई जगह बिजली के तारों के गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. वहीं कुछ गांवों में तेज हवा व ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान हुआ. सिमरी नगर : गुरुवार शाम आयी आंधी व बारिश ने लोगों को परेशानी […]

विज्ञापन
अनुमंडल अंतर्गत तीनों प्रखंडों में गुरुवार शाम आयी तेज आंधी के साथ बारिश में कई जगह बिजली के तारों के गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. वहीं कुछ गांवों में तेज हवा व ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान हुआ.
सिमरी नगर : गुरुवार शाम आयी आंधी व बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया. इस दौरान आंधी की वजह से सिमरी, सलखुआ व बनमा इटहरी प्रखंड के गांवों में रात भर बिजली गुल रही और आंधी तूफान के 19 घंटे बाद तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है. इधर, बिजली के नहीं रहने की वजह से गुरुवार की रात से शुक्रवार तक पानी की किल्लत से लोग परेशान दिखे.
फसलों को नुकसान
आंधी व बारिश की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है. वहीं बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है.किसान गड़गड़ाते बादलों के बीच डरे हुए हैं कि कहीं ओलावृष्टि ज्यादा हो गयी तो उनकी पूरी साल की कमाई पर पानी फिर जायेगा. वहीं सरसों की पकी फलियों के जमीन पर गिरने से किसानों को नुकसान हो रहा है. इसके साथ-साथ देर शाम आयी आंधी ने गेहूं व मकई की फसल को नुकसान पहुंचाया है. तेज हवाओं की वजह से ये फसलें खेतों में बिछ गयी है. इस वजह से किसानों के चेहरे पर उदासी छा गयी है. वहीं इस आंधी से आम के पैदावार को भी नुकसान हुआ है.
कीचड़मय हुआ नपं
बारिश की वजह से सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत की स्थिति कीचड़मय हो गयी है. मुख्य मार्केट सहित शर्मा चौक, मुरली चौक, कानू टोला आदि इलाकों में लोग कीचड़ से दो-चार हो रह हैं. सभी मुख्य सड़कें सहित अंदरूनी मार्ग कीचड़ से लथपथ हो गये हैं और अंदर के इलाकों की हालत तो और भी बुरी है. ड्रेनेज के अभाव में बरसात का पानी सड़कों पर जमा हो गया है. वहीं सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में भरे पानी बाइक चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन