बरात में चली गोली, एक घायल

Published at :27 Mar 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
बरात में चली गोली, एक घायल

नगर थाना क्षेत्र के सागर मुहल्ले में शौच करने गया एक युवक बरात में चली गोली से घायल हो गया. उसका इलाज वाराणसी में किया जा रहा है़ सासाराम (रोहतास) : नगर थाना क्षेत्र के सागर मुहल्ले में शौच करने गया एक युवक बरात में चली गोली से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए […]

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के सागर मुहल्ले में शौच करने गया एक युवक बरात में चली गोली से घायल हो गया. उसका इलाज वाराणसी में किया जा रहा है़
सासाराम (रोहतास) : नगर थाना क्षेत्र के सागर मुहल्ले में शौच करने गया एक युवक बरात में चली गोली से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. वहां से गंभीर स्थिति में देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया.
एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सागर मुहल्ले में सियरघोषी के घर आयी बरात में चली गोली से औरंगाबाद निवासी युगेश्वर राम का पुत्र छोटू कुमार बुरी तरह से घायल हो गया. वह अपनी फुआ के घर सागर आया था. घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सियर घोषी , पिरू घोषी सहित छह लोगो को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा कि शादी-विवाह में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगायी गयी है. गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन