दैनिक टैक्स की रकम हो कम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

धरना. बिहार रिक्शा ऑटो चालक मजदूर संघ का प्रदर्शन, कहा नगर पर्षद द्वारा ऑटो चालकों से 15 रुपये टैक्स वसूला जा रहा है. इसके विरोध में ऑटो चालकों ने बुधवार को नगर पर्षद कार्यालय के पास प्रदर्शन किया़ उनका कहना था कि उनको कई अन्य तरीके से भी परेशान किया जा रहा है. प्रशासन को […]
विज्ञापन
धरना. बिहार रिक्शा ऑटो चालक मजदूर संघ का प्रदर्शन, कहा
नगर पर्षद द्वारा ऑटो चालकों से 15 रुपये टैक्स वसूला जा रहा है. इसके विरोध में ऑटो चालकों ने बुधवार को नगर पर्षद कार्यालय के पास प्रदर्शन किया़ उनका कहना था कि उनको कई अन्य तरीके से भी परेशान किया जा रहा है. प्रशासन को इस पर अविलंब रोक लगाने की जरूरत है.
सासाराम (सदर) : नगर पर्षद द्वारा ऑटो चालकों से वसूले जा रहे 15 रुपये दैनिक टैक्स के विरोध में बुधवार को बिहार रिक्शा ऑटो चालक मजदूर संघ की जिला इकाई ने नगर पर्षद के गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया.
इसकी अध्यक्षता आॅटो चालक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने की. इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि नगर पर्षद द्वारा ऑटो चालकों से मनमाना दैनिक टैक्स 15 रुपये वसूले जा रहे हैं वहीं, परिवहन विभाग द्वारा बदले की कार्रवाई के रूप में ऑटो चालकों से छोटी-मोटी गलतियों के लिए भी तंग किया जाता है. मनमाने ढंग से दंड वसूला जा रहा है. उन्होंने कहा कि पोस्टऑफिस चौक के समीप हमेशा पुलिसकर्मियों द्वारा भी ऑटो चालकों से मारपीट किया जाता है. इस मामलें में गुहार लगाने के बाद भी आज तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. कार्यक्रम में उपस्थित नौजवान भारत सभा के जिलाध्यक्ष दीपु ने कहा कि ऑटो चालकों में 70 प्रतिशत लोग बेरोजगार नौजवान हैं.
नगर पर्षद प्रशासन द्वारा इस तरह का रवैया अपनाये जाने से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हम सभी गरीबों को बड़े वाहन की तरह ऑटो चालकों से 15 रुपये वसूला जा रहा है. इस राशि को कम किया जाये.
संघ के सचिव महेंद्र सिंह यादव व कोषाध्यक्ष मोती गुप्ता ने कहा कि नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा विगत 18 जनवरी को ऑटो स्टैंड बनाने सहित टैक्स आदि को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था. लेकिन, आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. मौके पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह, नौजवान भारत सभा के जिला सचिव संजय कुमार, राजेंद्र सिंह यादव, सोनू कुमार, एसके दिवाना, पप्पू कुमार, मंटू सिंह, फिरोज आलम, राकेश यादव, अंजनी कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










