तीन पैक्सों में डाले गये वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

बढ़ी भगीदारी. नौहट्टा में अमित व सोनहन में रामप्रवेश जीते बुधवार को जिले में तीन प्रखंडों की तीन पंचायतों के पैक्स चुनाव के लिए वोट डाले गये़ देर शाम इनमें से दो में वोटो की गिनती के बाद जीत-हार की घोषणा भी कर दी गयी. इसमें नौहट्टा में अमित िमश्र व सोनहन में रामप्रवेश िसंह […]
विज्ञापन
बढ़ी भगीदारी. नौहट्टा में अमित व सोनहन में रामप्रवेश जीते
बुधवार को जिले में तीन प्रखंडों की तीन पंचायतों के पैक्स चुनाव के लिए वोट डाले गये़ देर शाम इनमें से दो में वोटो की गिनती के बाद जीत-हार की घोषणा भी कर दी गयी. इसमें नौहट्टा में अमित िमश्र व सोनहन में रामप्रवेश िसंह ने जीत हासिल की. हालांकि, कोचस का परिणाम नहीं िमला था़
शिवसागर/नौहट्टा/कोचस : जिले में बुधवार को शिवसागर के सोनहन, नौहट्टा के तियरा खुर्द व कोचस पैक्स चुनाव के लिए वोट डाले गये़ इसमें से दो प्रखंडों के पैक्सों की वोटों की गिनती देर शाम समाप्त हो गयी और उनके परिणाम भी घोषित कर दिये गये़
लेकिन, समाचार लिखे जाने तक कोचक पैक्स में मतों की गिनती जारी थी़ नौहटा के तियरा खुर्द पैक्स चुनाव में मतगणना के बाद अमित मिश्र विजयी घोषित हुए. अमित मिश्र को 412 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे प्रमोद कुमार को 223 मत मिले. अमित मिश्र ने 189 वोट से जीत हासिल की़ वहीं शिवसागर प्रखंड के सोनहन पैक्स अध्यक्ष का चुनाव रामप्रवेश सिंह ने जीता़ वह जोखन बिंद को 112 वोटों के अंतर से हरायेे़
शिवसागर के सोनहन पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर मतदाताओं में मतदान करने के लिए काफी उत्साह दिखा. इस चुनाव में भाग्य अजमा रहे प्रत्यासी जोखन भीम, राम प्रवेश सिंह, ओम प्रकाश पांडे आदि प्रत्याशियों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया.
प्रत्याशियों ने हर एक गांव से लोगों को लाने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था की थी. सुरक्षा के लिए इस मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे. सोनार पंचायत के उच्च विद्यालय में पांच बूथ बनाये गये थे. इसमें कुल मतदान 2250 हुए. इसमें 69 प्रतिशत मतदान हुआ.
मतदान के लिए काफी संख्या में महिलाओं को भी लंबी कतारें देखी गयी. इसकी जानकारी बीडीओ सुनील कुमार ने दी. उधर, नौहट्टा के तियरा खुर्द मध्य विद्यालय में पैक्स का उप चुनाव बीडीओ प्रमोद कुमार की देख-रेख में संपन्न हुआ. चुनाव में चुटिया थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, युदनाथपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, सीआरपीएफ, सैप व जिला पुलिस के जवानों को लगाया गया था. काफी संख्या में पुलिस बल के लगाये जाने से असामाजिक तत्व के लोग अपने-अपने घरों मे दुबके रहे. चुनाव में अमित चंद्र मिश्रा व प्रमोद कुमार उम्मीदवार थे.
दोनों बूथों पर कुल 955 मत में 651 मत डाले गये. तियरा खुर्द पैक्स अध्यक्ष बिपिन मिश्रा का निधन हो जाने के कारण यह चुनाव कराना पड़ा.
उधर, कोचस नगर पैक्स चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. दो बजे तक मात्र 25 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था. जबकि, मतदाता सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध खड़े थे.
निर्वाची पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्यासी मैदान में थे. वहीं, कार्यकारिणी के सामान्य पदों सहित अन्य पदों पर उम्मीदवारी अधिक होने के कारण मतदाताओं को मतदान करने का प्रतिशत धीमा रहा. अगर यहीं सामान्य निर्वाचन होता, तो इतना ही मत पर प्रतिशत अधिक हो जाता. क्योकि, एक मतदाता को पांच मतपत्र व 11 सदस्यों का चुनाव करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










