22 हजार छात्र होंगे शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

समीक्षा. जिले में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी 11 मार्च से जिले में 45 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर इंटर परीक्षा की तरह इसे भी कदाचारमुक्त संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, जिनसे बच्चों […]
विज्ञापन
समीक्षा. जिले में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी
11 मार्च से जिले में 45 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर इंटर परीक्षा की तरह इसे भी कदाचारमुक्त संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, जिनसे बच्चों के साथ वीक्षकों पर भी नजर रखी जायेगी.
सासाराम कार्यालय : मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक डीआरडीए सभागार में डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई. इसमें डीएम ने कहा कि इंटर की परीक्षा जिस तरह कदाचार मुक्त व शांति पूर्ण तरीके से पूरा कराया गया.
उसी तरह मैट्रिक परीक्षा को भी कदाचार मुक्त व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराया जायेगा. डीएम ने लगभग 22 हजार परीक्षार्थियों को 11 मार्च से परीक्षा में उपस्थित होकर शांति पूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा देने की अपील की है. इसके लिए 11 गश्ती दंडाधिकारी, पांच जोनल पदाधिकारी व तीन सुपर जोनल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है.
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इससे परीक्षार्थियों व वीक्षक पर निगरानी रखी जा सकेगी. डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि वह परीक्षा से एक दिन पहले ही आपस में समन्वय स्थापित कर लेंगे. इससे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की समस्या या परेशानी उत्पन्न न हो सके. कई बार देखा गया है कि छात्र सेंटर के कंफ्यूजन में दूसरे सेंटर चले जाते हैं.
इस लिए इन चीजों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. सभी प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे. इससे छात्रों को समय से पहले जांच कर परीक्षा केंद्र में दाखिला दिला दिया जाये. बैठक में एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, अपर समाहर्ता ओमप्रकाश पाल, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी जोनल गश्ती दंडाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक, मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










