आकर्षक लाइटों से जगमग होंगे सभी कार्यालय

बिहार दिवस को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक सासाराम (रोहतास) : बिहार दिवस मनाने को लेकर शुक्रवार को वरीय अधिकारियों व बुद्धीजिवियों के साथ डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गयी. बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार रखे. डीएम ने बताया कि इस […]
बिहार दिवस को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
सासाराम (रोहतास) : बिहार दिवस मनाने को लेकर शुक्रवार को वरीय अधिकारियों व बुद्धीजिवियों के साथ डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गयी. बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार रखे. डीएम ने बताया कि इस वर्ष धूमधाम से बिहार दिवस मनाया जायेगा.
बिहार दिवस मनाना हमारे लिए गर्व की बात है और यह दिवस सबके लिए है. सभी लोग इसमें भागीदारी बने. यह दिवस यादगार दिवस के रूप में मनायें. उन्होंने बताया कि बिहार दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों को आकर्षक रूप से सजाया जायेगा.
प्रतिमा स्थलों की भी साफ-सफाई कर आकर्षक लाइटों से सजाया जायेगा. सभी सरकारी कार्यालय बिहार दिवस पर आकर्षक नजर आयेंगे. इस अवसर पर प्रभातफेरी भी निकाली जायेगी. सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार दिवस पर फुटबॉल मैच सहित विभिन्न तरह के प्रतियोगिता भी आयोजित किये जायेंगे. बैठक में लोगों से आग्रह किया कि बिहार दिवस के दिन सभी लोगा अपने-अपने घरों व छतों पर दिये जलायें, ताकि रात में पूरा शहर देखने में प्रकाश मय व आकर्षक लगे. सभी जात धर्म के लोग इस दिवस में सरीक हों व एकता का पैगाम दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










