घोषणाओं में सिमटा धान खरीद पर बोनस मामला''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jan 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम/चेनारी (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. जिला सचिव काॅमरेड संजय ने कहा कि केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए में राज्य सरकार पूर्व में किये गये सारे वादे से मुकर गयी है. चाहे वह दलितों को पांच डिसमिल जमीन देने का मामला हो या […]
विज्ञापन
सासाराम/चेनारी (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. जिला सचिव काॅमरेड संजय ने कहा कि केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए में राज्य सरकार पूर्व में किये गये सारे वादे से मुकर गयी है.
चाहे वह दलितों को पांच डिसमिल जमीन देने का मामला हो या किसानों को धान खरीद पर बोनस देने का. सभी घोषणाओं तक सिमट कर रह गयी है. वहीं, राज्य में न तो गरीबों को इंदिरा आवास की लाभ मिल रहा है और न ही विधवा पेंशन का. सभी पर बिचौलिये हावी हैं. अधिकारी भी भ्रष्ट हो गये हैं.
इसके बाद पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सीओ शाहजहां बेग को सौंपा गया. इस मौके पर नरेंद्र कुमार, भुनेश्वर पासवान, ललिता देवी, गिरिजा नंद राम, राजेंद्र राम, किशोरी पासवान व राजीव यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










