तैयारी पूरी, सब्जी प्रदर्शनी आज

Published at :14 Jan 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
तैयारी पूरी, सब्जी प्रदर्शनी आज

सासाराम (सदर) : मकर संक्रांति पर शहर के भारतीगंज, करपुरवा में आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार समिति द्वारा 14 जनवरी गुरुवार को सब्जी, फल-फूल प्रदर्शनी सह किसान मेला लगाया जाता है. इसकी सारी तैयारी समिति द्वारा पूरी कर ली गयी है. यह प्रदर्शनी रह साल 14 जनवरी को आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार के प्रांगण में लगाया […]

विज्ञापन
सासाराम (सदर) : मकर संक्रांति पर शहर के भारतीगंज, करपुरवा में आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार समिति द्वारा 14 जनवरी गुरुवार को सब्जी, फल-फूल प्रदर्शनी सह किसान मेला लगाया जाता है. इसकी सारी तैयारी समिति द्वारा पूरी कर ली गयी है.
यह प्रदर्शनी रह साल 14 जनवरी को आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार के प्रांगण में लगाया जाते हैं. इसमें सब्जी व फल-फूल आदि प्रदर्शित किये जाते हैं. समिति द्वारा अच्छी सब्जी उत्पादन के लिए किसानों को इस अवसर पर पुरस्कृत भी किया जाता है. समिति के सचिव जगरोपन सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रशासनिक अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक की उपस्थिति में गोभी, आलू, बैगन, मूली, गाजर व कदू आदि सब्जी सहित फल व फूलों की प्रदर्शनी लगायी जाती है. इसमें कमेटी व कृषि वैज्ञानिक अच्छे उत्पादन करनेवाले किसानों का चयन करते हैं. चयनित किसानों को हर साल समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाता है. उन्होंने बताया कि पिछले साल सबसे अधिक वजन का गोभी उत्पादन करने वाले किसान का चयन किया गया था, जिसे पुरस्कृत किया गया था. सब्जी प्रदर्शनी में एक से बढ़ कर एक सब्जी, फल व फूल प्रदर्शित किये जाते हैं.
अच्छे उत्पादन के लिए पहले से करते हैं मेहनत
मकर संक्रांति पर लगने वाली प्रदर्शनी की तैयारी पहले से करते हैं. अच्छी सब्जी उत्पादन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैंने गोभी का अच्छा उत्पादन किया है. मेले में जाने के बाद ही पता चलेगा कि मेरा चयन होगा या नही.
विनोद कुमार, किसान, खैरा
किसानों को किया जाता जागरूक
सब्जी प्रदर्शनी की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रदर्शनी में अच्छी सब्जी उत्पादन करनेवाले किसानों का चयन कर पुरस्कृत किया जायेगा. किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए जागरूक करने के लिए हर साल इस प्रदर्शनी लगायी जाती है.
जगरोपन सिंह, सचिव, आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार समिति,भारतीगंज, सासाराम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन