''सूबे की सरकार से गरीबों को नहीं मिल रहा न्याय''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

– अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना सासाराम (सदर) : अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप पर धरना दिया. धरना की अध्यक्षता कृपा नारायण सिंह ने की. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सूबे की सरकार में गरीबों […]
विज्ञापन
– अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना
सासाराम (सदर) : अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप पर धरना दिया.
धरना की अध्यक्षता कृपा नारायण सिंह ने की. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सूबे की सरकार में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है. काला कानून टाडा के तहत अरवल के 14 लोगों को 2003 में ही आजीवन कारावास की सजा हुई थी. इसमें इलाज के अभाव में मुखिया शाहचांद समेत चार लोगों की मौत जेल में ही हो चुकी है. जबकि 10 लोग अभी भी बंद हैं.
सरकार द्वारा बिहार में टाडा लागू नहीं करने की बात कही गयी थी. जेल में बंद लोगों को जल्द सरकार रिहा करे. वक्ताओं ने कहा कि भागलपुर दंगा के आरोपियों को रिहा कर दिया गया. धरना में कृष्णा मेहता, नंद किशोर पासवान, समसुल अंसारी, संजय, बब्लू पासवान, राजकुमार राम, रवि शंकर राम, अवध बिहारी राम, चनार्धन सिंह व चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










