बासमती धान उत्पादक किसानों ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

धान के बकाया रुपये का भुगतान करने की कर रहे थे मांग सासाराम (सदर) : पिछले साल बेचे गये बासमती धान का बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर बासमती धान उत्पादक किसानों ने समाहरणालय के सामने धरना दिया. इसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया. धरने का नेतृत्व संयोजक विद्याशंकर सिंह ने किया. धरना […]
विज्ञापन
धान के बकाया रुपये का भुगतान करने की कर रहे थे मांग
सासाराम (सदर) : पिछले साल बेचे गये बासमती धान का बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर बासमती धान उत्पादक किसानों ने समाहरणालय के सामने धरना दिया. इसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया.
धरने का नेतृत्व संयोजक विद्याशंकर सिंह ने किया. धरना दे रहे किसानों ने बताया कि रोहतास व कैमूर के 500 किसानों ने बासमती धान व्यापारी राजेंद्र चौधरी, निलांद्री गुप्ता व कौशिक गुप्ता सहित शाखा प्रबंधक केनरा बैंक उष्पेंद्र कुमार सुमन द्वारा खरीदा गया था. ये व्यापारी किसानों को नकद के स्थान पर चेक के माध्यम से राशि का भुगतान किया, जो चेक बाउंस हो गया.
इस कारण किसानों को रुपये नहीं मिले. इस समस्या को लेकर हमलोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगायी, पर किसी ने सार्थक पहल नहीं की. बाध्य हो कर धरना देना पड़ा है. धरने में किसान रणजीत कुमार सिंह, राज नारायण, नितेश कुमार, कामेश्वर, काशी पांडेय व वीरेंद्र प्रसाद सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










