80 घंटे बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

Published at :30 Dec 2015 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
80 घंटे बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

संझौली(रोहतास) : खेतलपुर गांव में तिहरे हत्याकांड के 80 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी. लोगों की नजरें अपराधियों व पुलिस की लुका-छिपी पर टिकी हुई हैं. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अपराधियों के छिपने की ठिकानों का पता कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. कुछ […]

विज्ञापन
संझौली(रोहतास) : खेतलपुर गांव में तिहरे हत्याकांड के 80 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी. लोगों की नजरें अपराधियों व पुलिस की लुका-छिपी पर टिकी हुई हैं. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अपराधियों के छिपने की ठिकानों का पता कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
कुछ ही समय में गिरफ्तारी कर ली जायेगी. शनिवार की शाम तिहरे हत्याकांड के बाद अब ग्रामीण मुंह खोलने लगे हैं. मामले के पीछे प्रेम-प्रसंग को ही मान लिया जाये तो भी नामजद आरोपित के अलावा भी एक और आरोपित बचता नजर आ रहा है.
एक ग्रामीण ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जो लड़का वकील सिंह के घर आता-जाता था, वह धारूपुर (बिक्रमगंज)का रहनेवाला है. उसका नाम पता नहीं है. हत्याकांड में आरोपित बनाये गये युवकों द्वारा बार-बार मना करने के बाद भी घर आता-जाता रहा.
ग्रामीणों की मानें तो इस हत्या कांड के प्रेरक वकील सिंह के घर आने-जाने वाला युवक रहा. पुलिस उक्त युवक का पता लगा कर कार्रवाई करें. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. आने-जाने वाला युवक के बारे में सही जानकारी प्राप्त होने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन