हर पंचायत के स्वच्छता केंद्र पर बनेंगे मॉडल टॉयलेट : हाशिम खां

Published at :30 Dec 2015 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
हर पंचायत के स्वच्छता केंद्र पर बनेंगे मॉडल टॉयलेट : हाशिम खां

– समाहरणालय में पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय सासाराम (रोहतास) : समाहरणालय स्थित सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी हाशिम खां की अध्यक्षता में मॉडल टायलेट को लेकर एक बैठक हुई. इसमें बताया गया कि हर ब्लॉक के एक पंचायत को स्वच्छता मिशन के तहत चुना गया है. उन पंचायत के पंचायत केंद्र पर मॉडल टाॅयलेट का […]

विज्ञापन

– समाहरणालय में पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय

सासाराम (रोहतास) : समाहरणालय स्थित सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी हाशिम खां की अध्यक्षता में मॉडल टायलेट को लेकर एक बैठक हुई. इसमें बताया गया कि हर ब्लॉक के एक पंचायत को स्वच्छता मिशन के तहत चुना गया है. उन पंचायत के पंचायत केंद्र पर मॉडल टाॅयलेट का निर्माण कराया जायेगा.

जहां नामित राज मिस्त्री के साथ साथ आस पास के पंचायत के राज मिस्त्री को ट्रेनिंग दी जायेगी. इसी तरह का टाॅयलेट हर घर में बनाना है. प्रभारी डीएम ने बताया कि क्षेत्र के आशा, आंगनबाड़ी सहायिका प्रतिदिन 50 घरों में जाकर लोगों को शौचालय बनाने के लिए जागरूक करेगी. वहीं, पंचायत चुनाव में उम्मीदवार व प्रस्तावकों के घर शौचालय होना अनिवार्य है. शौचालय नहीं होने पर वे चुनाव लड़ने से वंचित हो जायेंगे.

इसकी मॉनीटरिंग सीडीटीओ द्वारा होगा. हर विभाग इस मिशन में लगे हैं. बेहतर कार्य करने वाले विभाग को उनकी तरफ से पुरस्कृत किया जायेगा. बैठक में एसडीओ अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार, सहायक समाहर्ता शशांक शुभांकर, सीएस विजय कुमार सिन्हा, बीडीओ राजू कुमार, डीटीओ जय कुमार द्विवेदी सहित सभी बीडीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन