बालू का अवैध धंधा रोकने के लिए पुलिस भी करेगी गश्त
Updated at : 27 Jun 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : बालू के अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रही है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा दरिहट थाने में पहुंच कर पुलिस अधिकारियों से बालू की अबैध निकासी के रोकथाम के विचार विमर्श करते हुए कई निर्देश दिये. जानकार बताते हैं कि फिर एक बार बालू जांच के लिए चेक पोस्ट […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला : बालू के अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रही है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा दरिहट थाने में पहुंच कर पुलिस अधिकारियों से बालू की अबैध निकासी के रोकथाम के विचार विमर्श करते हुए कई निर्देश दिये. जानकार बताते हैं कि फिर एक बार बालू जांच के लिए चेक पोस्ट बनाया जा सकता है.
वहीं बालू माफियाओं से संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. वैसे अधिकारियों की पहचान की गयी है. थाना गश्ती दल दंडाधिकारी के साथ गश्त तेज कर बालू की अवैध निकासी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर एसडीएम लाल ज्योतिनाथ शाहदेव, एएसपी संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक धनंजय निर्दोष, अकोढ़ीगोला सीओ अंशु कुमार, दरिहट थानाध्यक्ष सियाराम सिह, डालमियानगर थानाध्यक्ष श्याम कुमार आदि मौजूद थे. गौरतलब हो कि, डिहरी नासरीगंज पथ पर पडुहार से लेकर डिहरी रेलवे पुल तक सड़क पर अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टरों का कब्जा हो गया है.
डिहरी से पडुहार के बीच करीब 15 किलोमीटर में 15 अवैध रूप से बालू घाटों से ट्रैक्टरों द्वारा बालू निकासी धड़ल्ले से की जा रही है. लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है.
हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. आये दिन बालू लदे ट्रैक्टरों से दुर्घटना हो रही है. वहीं, सरकारी राजस्व की हानि हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




