कोचस में सड़क किनारे पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे लोग, कोई हताहत नहीं
Published by : Vikas Jha Updated At : 03 Jun 2026 9:16 PM
सड़क हादसे के बाद पलटी स्कॉर्पियो
Rohtas News: रोहतास के परसथुआं थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं.
Rohtas News (रमेश कुमार पाण्डेय): रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र के रूपीबांध गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर बुधवार की देर शाम एक अनियंत्रित स्कोर्पियो सड़क किनारे पलट गया. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
बताया जाता है कि स्कोर्पियो चालक कोचस से किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए परसथुआं बाजार जा रहा था. इस दौरान वाहन की गति काफी तेज होने के कारण चालक अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा. जिससे स्कोर्पियो सड़क किनारे बने गड्ढे में जाकर पलट गयी.
सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. परसथुआं थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं, स्कोर्पियो मालिक क्रेन या अन्य माध्यम से अपनी क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे गड्ढे से बाहर निकालने की तैयारी में जुटा हुआ है. इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार जरूर धीमी हुई, लेकिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है.
Also Read: एशिया चैंपियनशिप में चमके रोहतास के पीयूष राज, अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










