कार्यभार संभालते ही एक्शन में सीएम डीके शिवकुमार: फ्री बस, नौकरी और भारत जोड़ो यूथ क्लब का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

कार्यभार संभालते डीके शिवकुमार, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

DK Shivakumar: डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. सीएम की कुर्सी में बैठते ही डीके ने ताबड़तोड़ घोषणाएं की. शिवकुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री जबकि पार्टी के 13 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

विज्ञापन

DK Shivakumar: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार ने कहा, आप लोग पिछले एक साल से बहुत बातें कर रहे थे, कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन आज, हाईकमान ने इन सब पर पूर्णविराम लगा दिया है. आज शाम 4:05 बजे मैंने शपथ ली.

विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए मुफ्त बस पास

डीके शिवकुमार ने कहा- यह युवाओं का दौर है. छात्र पूछ रहे थे कि सिर्फ लड़कियों के लिए मुफ्त बस क्यों है? हम सभी छात्रों को पास दे रहे हैं – बिना किसी शुल्क के मुफ्त बस पास. सभी स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए बस पास मुफ्त है. यह डीके शिवकुमार कैबिनेट का पहला फैसला है. छात्रों को इसके लिए आवेदन करना होगा; हम परिवहन विभाग के साथ इस पर चर्चा करेंगे.

बेरोजगारों के लिए नौकरी का वादा

डीके शिवकुमार ने कहा- जो बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सरकार के पास पंजीकरण करवाना चाहिए. हम कंपनियों से बात करेंगे और उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार नौकरियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे.

भारत जोड़ो यूथ क्लब बनाने का फैसला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार ने कहा- गांवों में भारत जोड़ो यूथ क्लब बनाने का फैसला किया गया है. सरकार इसके लिए 10 लाख रुपये देगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि युवा क्लब बिना किसी बुरी आदत का सहारा लिए बनाए जा सकें. इसका लक्ष्य 10,000 भारत जोड़ो क्लब बनाना है.

मुख्यमंत्री का पद जनता के विश्वास का प्रतीक है: शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री का पद केवल एक संवैधानिक पद नहीं है, बल्कि यह राज्य की जनता द्वारा उन पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मिलकर ऐसा कर्नाटक बनाएं जो पहले से अधिक दयालु, समानतापूर्ण और समृद्ध हो.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: संविधान की प्रति हाथ में लेकर डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola