सासाराम की निधि कुमारी का युवा संगम के लिए चयन, पंजाब में करेंगी रोहतास का प्रतिनिधित्व

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
युवा संगम चरण-6 के लिए चयनित निधि कुमारी

युवा संगम चरण-6 के लिए चयनित निधि कुमारी

Rohtas News: सासाराम के शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय की छात्रा निधि कुमारी का चयन भारत सरकार के ‘युवा संगम चरण-6’ कार्यक्रम के लिए हुआ है. वह पांच जून को पंजाब के लिए रवाना होंगी और इस प्रतिष्ठित युवा विनिमय कार्यक्रम में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी.

विज्ञापन

Rohtas News (मो. आरिफ खान): भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत आयोजित युवा संगम चरण-6 कार्यक्रम के लिए शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय, सासाराम की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-एक की स्वयंसेवक निधि कुमारी का चयन हुआ है. वह बिहार के साथ युग्मित राज्य पंजाब की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक यात्रा में भाग लेते हुए रोहतास जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी.

युवा संगम चरण-6 देश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण युवा विनिमय कार्यक्रम है. इसके तहत 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और छात्रों को 22 युग्मित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पांच से सात दिनों के गहन शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया जाता है.

पांच जून को होगी रवानगी

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए दो मार्च से 25 मार्च 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया था. पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों का कड़ा साक्षात्कार लिया गया, जिसके आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की गई. चयनित प्रतिभागियों में शामिल निधि कुमारी शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र विषय की सेमेस्टर-पांचवीं की मेधावी छात्रा हैं. वह कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक से भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं. इस कार्यक्रम के लिए चयनित प्रतिभागियों का दल पांच जून 2026 को आईआईटी पटना से आईआईटी रोपर, पंजाब के लिए रवाना होगा. इस दल में बिहार के प्रत्येक जिले से चयनित युवा शामिल होंगे.

कॉलेज परिवार में भारी खुशी

निधि कुमारी के चयन पर कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. नवीन कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशि कला कुमारी को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन का ही यह बेहतर परिणाम है. डॉ. शशि कला कुमारी ने भी निधि कुमारी को बधाई देते हुए उनके सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने विश्वास जताया कि निधि पंजाब में बिहार और रोहतास की संस्कृति, प्रतिभा एवं युवा शक्ति का सबसे बेहतर प्रतिनिधित्व करेंगी.

Also Read: चेनारी में कल चलेगा बुलडोजर, सड़क और नाले पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन