चेनारी में कल चलेगा बुलडोजर, सड़क और नाले पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Published by : Vikas Jha Updated At : 03 Jun 2026 4:29 PM

विज्ञापन

चेनारी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

Rohtas News: रोहतास के चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन ने सड़क, नाले और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है.

विज्ञापन

Rohtas News (संदेश जायसवाल): रोहतास जिले के चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से सड़क, नाला और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. अभियान को शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नेहा शर्मा के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी पूजा शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती एवं राजस्व पदाधिकारी सौरभ कुमार को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

भारी पुलिस बल रहेगा मौजूद

वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार को सौंपी गई है. अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि कई बार नोटिस देने और अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर देने के बावजूद कई लोगों द्वारा सार्वजनिक भूमि खाली नहीं की गई. इसके कारण सड़क चौड़ीकरण, नाला निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी. इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है.

सरकारी भूमि से हटेगा कब्जा

अभियान के तहत मुख्य बाजार, सड़क किनारे बने अवैध चबूतरे, दुकान के आगे किए गए अतिक्रमण, नालों पर किए गए कब्जे तथा सरकारी भूमि पर बने अस्थायी ढांचों को हटाया जाएगा. प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की है. नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम, जलजमाव और आवागमन की समस्या बनी रहती है. स्थानीय लोगों का मानना है कि अभियान सफल होने पर बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी. स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ईओ अभिषेक भारती ने कहा कि अभियान के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी.

Also Read: पिकअप की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने एनएच-2सी किया जाम

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन