पिकअप की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने एनएच-2सी किया जाम

Updated:
विज्ञापन
sasaram news :

घटना के बाद एनएच को जाम करते ग्रामीण.

sasaram news :चितौली गांव निवासी मुन्ना साह का 10 वर्षीय पुत्र अंश कुमार सड़क किनारे किसी कार्य से गया हुआ था. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया.

विज्ञापन

sasaram news :  (राकेश कुमार की रिपोर्ट)

रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितौली गांव के समीप डेहरी-बंजारी एनएच-2सी पथ पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितौली गांव निवासी मुन्ना साह का 10 वर्षीय पुत्र अंश कुमार सड़क किनारे किसी कार्य से गया हुआ था. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. बच्चे की मौत से नाराज ग्रामीणों ने डेहरी-बंजारी एनएच-2सी मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया.

पुलिस फरार वाहन की पहचान में जुटी

सूचना मिलने पर अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने के साथ मामले की जांच में जुट गई. पुलिस फरार पिकअप चालक और वाहन की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है. बालक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read : सासाराम प्रशासन डायरेक्टरी: डीएम, एसपी और एसडीपीओ समेत इन अधिकारियों के नंबर रखें पास

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन