व्यवसायी की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने पुराने जीटी रोड पर लगाया जाम

Updated at : 14 Jun 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने पुराने जीटी रोड पर लगाया जाम

डेहरी सदर : अकोढ़ीगोला में गोली लगने से घायल व्यवसायी को जमुहार एनएमसीएच में इलाज के लिए लाने के दौरान मौत हो जाने के बाद गुस्साये लोगों ने पुराने जीटी रोड को गुरुवार की शाम शव रख कर जाम कर दिया. गुस्साये परिजनों व अन्य लोगों ने एनएमसीएच के पास जाम करने के बाद सुआरा […]

विज्ञापन

डेहरी सदर : अकोढ़ीगोला में गोली लगने से घायल व्यवसायी को जमुहार एनएमसीएच में इलाज के लिए लाने के दौरान मौत हो जाने के बाद गुस्साये लोगों ने पुराने जीटी रोड को गुरुवार की शाम शव रख कर जाम कर दिया. गुस्साये परिजनों व अन्य लोगों ने एनएमसीएच के पास जाम करने के बाद सुआरा मोड़ के समीप फोरलेन को जाम कर दिया. जिससे घंटों जाम लगा रहा. जाम को हटाने को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस जाम हटाने को लेकर कभी परिजनों से बात करती, तो कभी स्थानीय लोगों से बात करती रही.

लेकिन, आक्रोशित भीड़ के सामने उसकी एक न चली. मौके सूचना पाकर एसपी पहुंचे, तो गुस्साये लोगो ने अकोढ़ीगोला में बढ़ती घटना को लेकर थानाध्यक्ष को हटाने का व जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग की. एसपी ने लोगों भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तार की जायेगी. हालांकि, की जाम के कारण फोरलेन के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन