आरटीपीएस काउंटर बंद देख भड़के आवेदक, किया हंगामा

Updated at : 08 Mar 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
आरटीपीएस काउंटर बंद देख भड़के आवेदक, किया हंगामा

डेहरी सदर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कार्यपालक सहायक के दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण गुरुवार को आरटीपीएस काउंटर बंद रहा. काउंटर बंद देख व अवकाश पर जाने का काउंटर के पास सूचना नहीं लगा देख आवेदन जमा करने आयी महिला आवेदक आग बबूला हो गयी. आवेदकों ने जम कर हंगामा […]

विज्ञापन
डेहरी सदर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कार्यपालक सहायक के दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण गुरुवार को आरटीपीएस काउंटर बंद रहा. काउंटर बंद देख व अवकाश पर जाने का काउंटर के पास सूचना नहीं लगा देख आवेदन जमा करने आयी महिला आवेदक आग बबूला हो गयी.
आवेदकों ने जम कर हंगामा किया. आवेदकों को इससे भी मन नहीं भरा, तो अंचल नाजीर का घेराव किया. काउंटर बंद होने को लेकर सवालों पर सवाल करते रहे. लेकिन नाजीर आवेदकों के सावलों का जवाब देते बचते रहे और इधर उधर भागते रहे. अंचल अधिकारियों द्वारा काउंटर खोलने को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने से जाति, निवास, आय आदि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आये लोगों को बैरंग लौटना पड़ा.
निरंजन बिगहा निवासी श्रीपति देवी, जमुहार की प्रतिमा कुमारी, अर्जुन बिगहा की राजेश्वरी कुमारी, अनिता कुमारी, मोहन बिगहा की अर्चना कुमारी, सुअरा की सुशीला कुमारी ने बताया कि आवेदन जमा करने को लेकर कई दिनों से हम लोग दौड़ रहे है. कभी काउंटर समय से नहीं खुलने तो कभी भीड़ के कारण आवेदन जमा नहीं कर पा रहे है. काउंटर बंद रहने से बिना आवेदन जमा किये वापस जाना पड़ रहा है. जबकि, स्कॉलरशिप फॉर्म भरने का अंतिम तिथि चल रहा है.
उसमें जाति निवास व आये की जरूरत है. लेकिन, यहां पर आने पर पता चला कि कर्मियों का हड़ताल है. लेकिन काउंटर पर न तो नोटिस लगाया गया है. न ही कर्मचारियों द्वारा सही बात बताई जा रही है. इस संबंध में वरीय अधिकारियों अवगत कराया गया.
इधर, सीओ मो गुलाम शाहिद ने बताया कि कार्यपालक सहायक का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने से आरटीपीएस काउंटर बंद है. पहले से ही कर्मियों की कमी है. काउंटर खोलने को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन