ePaper

एसडीओ से मिला ट्रैक्टर संचालक संघ

Updated at : 06 Mar 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ से मिला ट्रैक्टर संचालक संघ

डेहरी : ट्रैक्टर संचालक संघ के अध्यक्ष रणधीर कौशल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव से उनके कार्यालय में मिल कर बालू घाटों में ट्रैक्टर संचालनकर्ता के प्रति मनमानी के विरुद्ध में एक ज्ञापन सौंप कार्रवाई करने की गुहार लगायी. इस मौके पर श्री कौशल ने बताया की […]

विज्ञापन
डेहरी : ट्रैक्टर संचालक संघ के अध्यक्ष रणधीर कौशल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव से उनके कार्यालय में मिल कर बालू घाटों में ट्रैक्टर संचालनकर्ता के प्रति मनमानी के विरुद्ध में एक ज्ञापन सौंप कार्रवाई करने की गुहार लगायी.
इस मौके पर श्री कौशल ने बताया की बालूघाट के संचालनकर्ता पूरी तरह से मनमानी कर रहे है. बालू घाटों से सरकार द्वारा निर्धारित चालान से ट्रैक्टरों को नहीं चलवाया जा रहा है.
यही नहीं चेकिंग के नाम पर ट्रैक्टर चलाने वाले से मारपीट कर जबरदस्ती पांच सौ रुपये तक वसूला जाता है. इससे ट्रैक्टर मालिकों में काफी आक्रोश है व मजबूरी में सड़क पर उतर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को बाध्य हो जायेंगे. एसडीओ ने इस मामले में जांच करा कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में पिंटू सिंह, धनंजय यादव आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन