ePaper

मुजफ्फरपुर में बैंक से लूट, सदर थाने के पास स्थित ICICI शाखा से दिन दहाड़े लूट ले गये 13 लाख कैश

Updated at : 19 Sep 2022 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में बैंक से लूट, सदर थाने के पास स्थित ICICI शाखा से दिन दहाड़े लूट ले गये 13 लाख कैश

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अपराधियों ने बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मुजफ्फरपुर सदर थाने से सटे आईसीआईसीआई बैंक शाखा में लूट की इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. बैंक से 13 लाख 83 हजार रुपये कैश लूट लिए गये हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अपराधियों ने बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मुजफ्फरपुर सदर थाने से सटे आईसीआईसीआई बैंक शाखा में लूट की इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. बैंक से 13 लाख 83 हजार रुपये कैश लूट लिए गये हैं.

13 लाख से ज्यादा की रकम लूटने के बाद सभी फरार

घटना को लेकर जो पहली जानकारी सामने आयी है, उसके मुताबिक मुजफ्फरपुर गोबरसही स्थित आईसीआईसीआई की शाखा में लूट की घटना हुई है. अपराधी यहां बैंक लूट के इरादे से पहुंचे और हथियार के दम पर 13 लाख से ज्यादा की रकम लूटने के बाद चलते बने.

महज 200 मीटर की दूरी पर ही सदर थाना है

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और वह अपराधियों की सुराग लगाने में जुटी हुई है. बैंक लूट की वारदात जहां हुई है, उससे महज 200 मीटर की दूरी पर ही सदर थाना है. यह बताता है कि अपराधियों के ऊपर कानून और पुलिस का कोई डर काम नहीं कर रहा है.

तीन की संख्या में आये थे लुटेरे

जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक से करीब 14 लाख रुपए लूट लिए और आराम से चलते बने. जानकारी के मुताबिक लूट की इस घटना को जिस वक्त अंजाम दिया गया उस वक्त काफी संख्या में बैंक में ग्राहक मौजूद थे.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

मामले की जानकारी मिलते के साथ ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने इस वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन