RJD का अगला सुप्रीमो कौन? लालू यादव व तेजस्वी यादव पर सबकी निगाहें, जानें किसके पास रहेगी राजद की कमान

Bihar Politics: राजद आगाी 10 अक्टूबर को अपना अगला सुप्रीमो का चुनाव करेगा. सबकी निगाहें दो नामों पर टिकी है. एक लालू यादव तो दूसरे उनके पुत्र तेजस्वी यादव. जानिये किसके हाथों में होगी बागड़ोर...
Rjd President Election: राजद आगामी 10 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगा. पार्टी की कमान अभी लालू यादव (Lalu Yadav )के हाथों में है जबकि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav )अभी नेतृत्व कर रहे हैं. वहीं अब आने वाले समय में पार्टी (RJD )की बागडोर किसके हाथों में सौंपी जाएगी, इसका फैसला होना है. चर्चा में अभी दो नाम ही हैं जिसपर कयास लगाये जा रहे हैं. एक खुद लालू प्रसाद यादव तो दूसरे हैं बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव.
सन 1997 में जब राजद की स्थापना हुई, तब से पार्टी की बागड़ोर लालू यादव के हाथों में ही रही. लालू यादव राजद में सर्वमान्य नेता हैं और शुरू से निर्विरोध चुने जाते रहे हैं. उनकी एक खासियत यह रही है कि वो कभी भी पार्टी में बगावती सुर को उठने नहीं दिये और उठा भी तो उसे अपने लेवल से ही दबाकर रख दिये. उनकी बात को संगठन में सभी मानते हैं. लेकिन गिरती सेहत को लेकर अब आशंका बढ़ी है.
लालू यादव की सेहत अब पहले की तुलना में काफी बेहतर है. वो पटना में ही हैं और चलते-फिरते भी नजर आते हैं. बात पार्टी की करें तो उम्मीदवारों के चयन से लेकर सरकार में भूमिका तक लालू यादव से ही पूछकर आज भी होता है. जब वो बीमार रहे तो तेजस्वी यादव व अन्य वरीय नेता दिल्ली जाकर उनसे राय लेते. यूं तो राजद का चेहरा और नेतृत्व अब तेजस्वी यादव हैं लेकिन लालू यादव की सुधरी सेहत को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि लालू यादव के ही हाथों में फिलहाल पार्टी की बागड़ोर रहेगी.
महागठबंधन की अब सरकार बन गयी है और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने हैं. तेजस्वी यादव अति व्यस्त व सक्रिय रहने लगे हैं. जिसकी वजह से अभी वो पूरा ध्यान सरकार चलाने में दें, ऐसा वो खुद व लालू यादव भी चाहेंगे.
गठबंधन के बड़े फैसले भी घटक दल के नेता आकर लालू यादव से ही साझा करते हैं. इसलिये ये उम्मीद अधिक है कि राजद अभी लालू यादव को ही अध्यक्ष बनाए. हालाकि ये केवल अंदरुनी सुत्रों के कयास हैं. आगे देखना दिलचस्प होगा कि राजद की कमान लालू यादव के हाथों में होगी, तेजस्वी यादव के हाथों में होगी, या किसी और के हाथों में..
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




