Bihar News : सारण के जेल अधीक्षक के आवास पर रेड, आर्थिक अपराध इकाई कर रही छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2021 1:21 PM
निगरानी विभाग की टीम 3 घंटे से छापेमारी कर रही है. मंडल कारा जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के सरकारी आवास पर जारी है.
छपरा. सारण के जेल अधीक्षक के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है. निगरानी विभाग की टीम 3 घंटे से छापेमारी कर रही है. मंडल कारा जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के सरकारी आवास पर जारी है.
भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत राज्य की आर्थिक अपराध ईकाई लगातार छापेमारी कर रहा है. निगरानी विभाग की कार्रवाई से एसपी तक नहीं बच पाये हैं.
इसी बीच, विजिलेंस की टीम छपरा में जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के आवास पर छापेमारी करने पहुंची है. अबतक की जानकारी के अनुसार, रामाधार सिंह के आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी जारी है.
निगरानी ने रामाधार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में गुरुवार को थाने में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद आज जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
वहीं अभी हाल में ही पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह और वकील प्रसाद के ठिकानों पर छापा पड़ा था. जहां अवैध बालू खनन के मामले को लेकर छापेमारी की गई थी. फिलहाल जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के आवास पर रेड चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










